Search

 
 
 

गोड्डा : महगामा के टायर कारोबारी से मांगी गई पच्चीस लाख की रंगदारी

 
Godda : महगामा बाजार के बड़े टायर कारोबारी सुनील कुमार टिबड़ेवाल से पच्चीस लाख की रंगदारी मांगे जाने के सनसनीखेज़ मामला सामने आया है. टायर कारोबारी सुनील कुमार टिबड़ेवाल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर जब वो दुकान पर पहुंचे तो वहां टेबल पर डाक से आया हुआ लिफाफा पड़ा हुआ था. लिफाफा खोलने पर उसमे से एक पत्र निकला. जिसमें 13 फरवरी तक 25 लाख रूपये देने को कहा गया है. पैसा ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. रंगदारी के लिए धमकी भरा खत मिलने के बाद कारोबारी सकते में हैं. हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी आशंका को आधारहीन बताया है. फिलहाल इस मामले को सामने आने के बाद महागामा थाना में कांड संख्या 21/23 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है. व्यापारी ने अपनी किसी से दुश्मनी होने और विवाद होने की बात से इंकार किया है. ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व ने डराने के मकसद से ऐसा किया हो. पुलिस अपनी जांच में जुट गई है. ललमटिया कोलियरी का यह इलाका दशक पहले कई अपहरण और रंगदारी का दौर देख चुका है. हाल के कुछ वर्षों में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगी थी. लेकिन इस पत्र के मिलने के बाद से एक बार फिर चर्चा का माहौल तो गरम हो ही गया है. एक बार फिर से रंगदारो का दौर लौट आने की आशंका व्यक्त की जा रही है. यह">https://lagatar.in/godda-on-maghi-purnima-safa-hod-tribals-take-a-dip-of-faith/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : माघी पूर्णिमा पर साफा होड़ आदिवासियों ने लगाई आस्था की डुबकी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही