Search

 
 
 

गोड्डा : सिमड्डा गांव में चली चार राउंड गोली, जीजा और साला हुए जख्मी, भागलपुर रेफर

 
Godda : बीती रात हुए फायरिंग की घटना में जीजा और साला बुरी तरह से जख्मी हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. घटना मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम सिमड्डा की है. घटना के संबंध में दो बातें निकल कर सामने आयी. ग्रामीणों के अनुसार शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान अवैध पिस्टल से गोली चली, जिसमें दोनों घायल हो गये. घटना में जख्मी हुए जितेंद्र मंडल और विभूति साह आपस में जीजा-साला बताये जा रहे हैं. तीन गोली जितेंद्र मंडल के जांघ में लगी है, जबकि एक गोली उसके जीजा विभूति साह के पैर के नीचे तलवा में लगी है. वहीं गोली लगने से घायल जितेंद्र मंडल दूसरी कहानी बतायी. उन्होंने कहा कि मकई पटवन को लेकर खेत में गए थे. वहीं शौच लगने के बाद बगल के खेत में चले गए. इसी दौरान चार अज्ञात लोग पहुंचे और अपहरण करने का प्रयास किया. जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने फायरिंग कर दी. जिसमें वे जख्मी हो गए. फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे विभूति साह ग्राम रजौन बांका जो संबंध में जीजा जी लगते हैं, उनको भी पैर में एक गोली लगी और जख्मी होकर गिर पड़े. बाद में घरवालों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया.

अपहरण की बात झूठ, डीजे पर डांस करने के दौरान चली गोली से दोनों हुये घायल : एसपी 

घटना को लेकर पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा ने बताया कि गोली से घायल दोनों पुलिस से बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी बता रहे थे. परिजनों से कड़ाई से जब पूछताछ की गई तो परिजनों ने डांस के दौरान गोली लगने की बात कबूली है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. गोली से घायल दोनों लोगों से पूछताछ कर मामले में कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/arjun-munda-and-kalicharan-munda-filed-nomination-papers-from-khunti/">

 खूंटी से अर्जुन मुंडा, कालीचरण मुंडा और सिंहभूम से जोबा मांझी ने नामांकन भरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही