Search

 
 
 

गोड्डा : बरहेट से हेमंत की जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

 
Lalmatiya (Godda) : बरहेट विधानसभा क्षेत्र से सीएम हेमंत सोरेन की लगातार दूसरी बार शानदार जीत की खुशी में झामुमो समेत महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं रविवार को विजय जुलूस निकाला. झामुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष तालाबाबू हांसदा के नेतृत्व में निकले विजय जुलूस में बोआरीजोर प्रखंड की छह पंचायतों राजाभिठ्ठा, डुमरिया, अमरपुर, डूमरहिल, कुशबिल्ला व देवीपुर के कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा. हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन व महागठबंधन जिंदाबाद के नारे से वातावरण गूंजित रहा. तालाबाबू हांसदा ने कहा कि यह सामाजिक न्याय की जीत है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस तरह जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा और उसका सीधा लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा, वैसा काम पिछली किसी सरकार ने नहीं किया. यही वजह रही कि झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन की सरकार को दोबारा मौका दिया है. इधर, बोरियो विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन की जीत की खुशी में ललमटिया क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ताओ ने विजय जुलूस निकाला. विजय जुलूस में झामुमो के गोड्डा जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत पंडित, आंदोलनकारी जर्मन बास्की, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद मरांडी, अली हुसैन अंसारी, धनेश्वर पंडित, कंचन कुमार, मुकेश पंडित, मनोज हांसदा,अब्दुल अंसारी, कासिम अंसारी, दीनानाथ पंडित, साइमन मालतो, जागेश्वर मालतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : आईपीएल">https://lagatar.in/ipl-2025-auction-shreyas-iyer-sold-for-26-75-crores-rishabh-pant-sold-for-27-crores-created-history/">आईपीएल

2025 नीलामी : श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़, ऋषभ पंत 27 करोड़ में बिके, इतिहास रचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही