Search

 
 
 

गोड्डा : कोयला चोरी के खिलाफ महगामा एसडीओ ने चलाया अभियान, एक धराया, सात टन कोयला जब्त

 
Lalamtia (Godda) : बीती रात अनुमंडल पदाधिकारी महागामा राजीव कुमार के नेतृत्व में कोयला चोरों के खिलाफ संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया. सिविल एसडीओ महगामा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ललमटिया महागामा मुख्य सड़क पर ग्राम तेलगामा के समीप कोयला चोरी के खिलाफ यह छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें तेलगामा मोड़ के पास कोयला से लदे टमटम (जुगाड़ गाड़ी) को पकड़ा गया. जिसपर लदे लगभग सात टन चोरी का कोयला को भी जब्त कर लिया गया. छापेमारी अभियान के दौरान जुगाड़ गाड़ी के साथ एक कोयला तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं कई कोयला चोर मौके पर से भागने में सफल रहे. जब्त किए गए कोयला को ईसीएल के जिम्मे दे दिया गया है. मौके पर पकड़े गए चोर की पहचान ग्राम सरौतिया थाना महगामा के मो. अशरफ के रूप में हुई है. ललमटिया थाना के जेके वर्मा के अनुसार बीते रात्रि अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में कोयला चोरी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया था. जहां छापेमारी अभियान में लगभग सात टन चोरी का कोयला और टमटम के साथ एक कोयला चोर मौके से पकड़े गए. कोयला चोरी के आरोप में पकड़ाए मो. अशरफ के खिलाफ महागामा थाना कांड संख्या 03/24 के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को गोड्डा जेल भेज दिया गया है. संयुक्त छापेमारी अभियान में ईसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी दिनेश ओझा, ललमटिया थाना की पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवान शामिल थे. ज्ञात हो कि राजमहल कोल परियोजना अंतर्गत ललमटिया कोलियरी क्षेत्र के आसपास कई ऐसे अवैध खनन एरिया है, जहां से कोयला की लगातार चोरी कर कारोबार किया जाता रहा है. कोयला तस्कर कोयला डंप कर का इसको अगल-बगल के राज्यों में भेजते हैं. इसमें छोटे से लेकर कई बड़े कारोबारी तक शामिल हैं. कोयला तस्करों के खिलाफ बीच-बीच में खानापूर्ति के तौर पर कार्रवाई की जाती है. कुछ दिनों के बाद फिर सब कुछ सामान्य हो जाता है. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/surendrapal-singh-became-minister-in-rajasthan-10-days-ago-lost-the-by-election-today/">राजस्थान

में 10 दिन पहले बने थे मंत्री, आज उपचुनाव हार गये सुरेंद्रपाल सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही