Search

 
 
 

गोड्डा : लापरवाही : मध्याह्न भोजन बनाने के क्रम में झूलसी दिव्यांग छात्रा

 
Godda : स्कूलों में भी अब बच्चे सुरक्षित नहीं हैं. लापरवाही का आलम ऐसा है कि बच्चों की जान तक आफत में आने लगी है. ताज़ा मामला महगामा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय लोगाई का है, जहां मध्याह्न भोजन बनाने के क्रम में भात का गर्म पानी (मांड) गिर जाने से गुरुवार 16 मार्च को आठवीं कक्षा की छात्रा बुरी तरह से झुलस गई. जानकारी के अनुसार विद्यालय में मिड डे मिल के तहत खाना बनाने के काम में दिव्यांग छात्रा फिरोजा खातून को भी लगाया गया था. चावल से मांड निकालने के क्रम में बच्ची असंतुलित होकर मांड के कड़ाही में गिर गई. जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गई. तत्काल बच्ची को महगामा अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर किया गया.

 एसडीओ व डीएसई को जांच का आदेश, एसएमसी को किया भंग

मामले की जानकारी मिलते ही डीसी जिशान कमर ने एसडीओ महगामा सौरभ भुवानिया और डीएसई मैथिली टुडू के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है. डीसी ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय प्रबंध समिति को भंग कर दिया है.

    छात्रा की स्थिति स्थिर बनी हुई है : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन अनंत झा ने बताया कि बच्ची की स्थिति स्थिर बनी हुई है. मामले को देखने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है. अगर ज़रूरत हुई तो उसे हायर सेंटर भी रेफर किया जा सकता है. बच्ची करीब 35 प्रतिशत तक जल चुकी है. यह">https://lagatar.in/godda-two-arrested-with-66-bottles-of-banned-cough-syrup-sent-to-jail/">यह

भी पढ़ें :  गोड्डा : 66 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही