Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : होली के दिन हुड़दंगियों ने वृद्धा को दिया धक्का, मौत

Godda : गोड्डा जिले में रंग लगाने से मना करने पर हुड़दंगियों ने 65 वर्षीय वृद्धा को धक्का दे दिया. जिससे वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. यह घटना जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर नीमा गांव में घटी. इलाके में होली पर लोग एक दूसरे पर रंग-गुलाल डाल रहे थे. वे हुड़दंग भी मचा रहे थे. इसे भी पढ़ें : बूढ़ा">https://lagatar.in/jharkhand-two-top-commanders-of-maoists-who-fled-from-budha-pahar-with-reward-of-10-and-five-lakhs-arrested/">बूढ़ा

पहाड़ से भागे माओवादियों के 10 लाख और पांच लाख के इनामी दो टॉप कमांडर गिरफ्तार

मुरारी सिंह नाम के शख्स के घर पहुंच कर जोर जबर्दस्ती करने लगे

इसी दौरान कुछ लोग मुरारी सिंह नाम के शख्स के घर पहुंच कर जोर जबर्दस्ती करने लगे. इसी क्रम में घर के लोगों के साथ उनकी 65 वर्षीय मां बुच्ची देवी भी वहां पहुंच गयी और लोगों को जबरदस्ती नहीं करने को कहा. लेकिन हुड़दंगी मानने को तैयार नहीं थे. इसके बाद विवाद बढ़ गया और नशे में धुत्त लोगों ने वृद्ध महिला को धक्का दे दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गये. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-map-of-nursing-homes-being-made-by-agent-game-going-on-to-get-license-from-gumti/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : एजेंट बना रहे नर्सिंग होमों का मैप, गुमटी से लाइसेंस दिलाने का चल रहा खेल

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. मुरारी सिंह ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. ये मनचले लोग हैं. इन्होंने बेवजह मेरी मां की जान ले ली. बुच्ची देवी के पुत्र मुरारी सिंह ने पुलिस को बताया कि पप्पू मंडल, ललित मंडल, सुभाष मंडल, रंजीत मंडल, हीरा लाल मंडल और नीलम देवी ने उनकी मां को पीटा. इधर घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है. पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही