Search

 
 
 

Godda : जिला स्वास्थ्य समिति में 64 पदों पर भर्ती, 10 हजार से 49,500 रुपये तक मानदेय, 30 तक करें आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा ने 64 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. 33 अलग-अलग पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी.
 

Lagatar Desk :  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा ने 64 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. 33 अलग-अलग पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी.  

 

इन पदों में स्टाफ नर्स, ANM, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, OT टेक्नीशियन, ऑक्सीजन ऑपरेटर, ब्लॉक डाटा मैनेजर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, एपिडेमियोलॉजिस्ट और काउंसलर समेत कई पद शामिल हैं. 

 

इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त से 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन झारखंड सरकार के रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से करना होगा. ऑफलाइन या डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

 

पद के अनुसार, उम्मीदवारों को अलग-अलग मानदेय दिया जाएगा. इसमें न्यूनतम 10 हजार रुपये और अधिकतम 49,500 रुपये प्रति माह मानदेय निर्धारित किया गया है. एपिडेमियोलॉजिस्ट के पद पर 49,500 रुपये तक मानदेय मिलेगा.

 

आवेदन शुल्क सामान्य, EWS, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये है. वहीं SC और ST उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क देना होगा. उम्मीदवार की उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. न्यूनतम उम्र 21 वर्ष रखी गई है.

 

सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष और SC-ST उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष है. दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.

 

चयन 100 अंकों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. इसमें 10वीं, 12वीं, जरूरी शैक्षणिक योग्यता और उच्च योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे. किसी पद के लिए 10 से ज्यादा आवेदन आने पर 40 अंकों की लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट भी कराया जा सकता है.

 

विभाग ने भर्ती के लिए शुद्धि पत्र भी जारी किया है. इसके तहत डिस्ट्रिक्ट कोल्ड चेन हैंडलर के एक पद की शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया है. अब इस पद के लिए विज्ञान संकाय से 12वीं या इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है.

 

साथ ही कोल्ड चेन में वैक्सीन हैंडलिंग का कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए. योग्यता, पदों की पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार गोड्डा जिला की आधिकारिक वेबसाइट या झारखंड सरकार के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर देख सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही