Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : एसपी ने चेकपोस्टों का लिया जायजा, वाहनों की सख्ती से जांच का निर्देश समेत 3 खबरें

Godda : गोड्डा जिले के सीमावर्ती इलाकों में लोकसभा चुनाव को देखते हुए अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकपोस्ट बनाए गए हैं. सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चेकपोस्टों पर मजिस्ट्रेट पुलिस की 24 घंटे  तैनाती की गई है. गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीणा व सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने बसंतराय के कोरियाना व पथरगामा के उर्कुसिया में अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. वहां तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को चेकपोस्ट से गुरजरने वाले वाहनों की सघनता से जांच करने का निर्देश दिया. कहा कि चुनाव के मद्देनजर शराब की तस्करी, नकदी व हथियार पर रोक के लिए वाहनों की सख्ती से जांच करें. उन्होंने वाहन जांच रजिस्टर को भी मंगाकर जांच-पड़ताल की. इसके साथ ही गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के बाघाकोल, बसंतराय, परिसया, सिमरिया, पथरगामा आदि में आने वाले बूथों का भौतिक सत्यापन भी किया. बसंतराय व पथरगामा थाना के सभी सेक्टर पदाधिकारी व थाना प्रभारी के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

एसएसबी-जिला पुलिस ने चलाया जांच अभियान

Pathargama (Godda) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) व जिला पुलिस बल के जवानों ने गुरुवार को पथरगामा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जांच अभियान चलाया. इस दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने सिमरिया, बिशाहा, रानीपुर, लोगाईं, बलिया, बोहा सहित आसपास के गांवों में बूथों का भौतिक सत्यापन किया. गांवों में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों को भयमुक्त होकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया. एसएसबी जवानों ने भी पूरे क्षेत्र का दौरा कर यह बताने का प्रयास किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसी क्रम में गांधीग्राम व अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच भी की गई.

नव विवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझी, पति गिरफ्तार

Godda : जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के परसा गांव में 3 दिन पहले मंगलवार को विवाहिता खुशबू कुमारी की हुई मौत मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. महिला का शव गांव के कुएं से बरामद किया गया था. पुलिस ने घटना में आरोपी पति नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. खुशबू की शादी इस माह की दो तारीख को भागलपुर के कहलगांव निवासी नीतीश कुमार के साथ हुई थी. महगामा एसडीपीओ चन्द्रशेखर आजाद ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. कड़ाई से पूछताछ करने पर पति नीतीश कुमार ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसे शक था कि पत्नी का अवैध संबंध किसी दूसरे युवक से है. होली पर उसे ससुराल ले जाने के दौरान गांव के पास सुनसान स्थान पर कुएं में धक्का देकर पत्नी को गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. कांड के अनुसंधान में थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे, इंस्पेक्टर हरिकिशोर मंडल सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sarhul-celebrated-with-enthusiasm-in-tilaiya-2-news-including-crowd-gathered-in-the-festival/">बोकारो

: तिलैया में उल्लास के साथ मना सरहुल, महोत्सव में उमड़ी भीड़ समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही