Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

Godda : गोड्डा मुफस्सिल थाना अंतर्गत चांदनी चौक पर तेज़ रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कुशभिल्ला बोआरीजोर गांव का रहने वाला आलमगीर अंसारी अपने रिश्तेदार के पास आया हुआ था. घर लौटने के क्रम में चांदनी चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा जेएच 16 एफ 6158 पीछे से उसे रौंदते हुए निकल गया. युवक गाड़ी के नीचे करीब 20 से 30 मीटर तक फंसा रहा. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मौका देखकर हाइवा ड्राइवर फ़रार हो गया. [caption id="attachment_554039" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ACCIDENT-BHEED-300x155.jpg"

alt="" width="300" height="155" /> घटना के बाद मौके पर इकट्ठी ग्रामीणों की भीड़[/caption] घटना से आक्रोशित लोगो ने सड़क को जाम कर हंगामा शुरु कर दिया. गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य रोड पर आवागमन बाधित हो गया. दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क जाम को हटवाया. परिजनों का कहना था कि युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ आया था और सीएससी से पैसे की निकासी कर वापस लौट रहा था कि इसी क्रम में यह हादसा हुआ. घटना के बाद मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. यह">https://lagatar.in/godda-computer-installed-in-the-school-was-stolen-children-blocked-the-road/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : स्कूल में लगे कंप्यूटर की हुई चोरी, बच्चो ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही