Search

 
 
 

BIG NEWS : गोड्डा के तालझारी में पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, SDPO घायल,तीर-धनुष से हमला, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

 
Godda: जिला के तालझारी में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई है. घटना गुरुवार की दोपहर हुई है. तालझारी मौजा में कोयला खनन के लिए अधिग्रहित जमीन के सीमांकन का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. जिसपर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की. बुधवार को पुलिस प्रशासन ने संयम से काम लिया, लेकिन गुरुवार को प्रशासन ने कड़े तेवर दिखाए. डीसी जिशान कमर और एसपी नाथू सिंह मीना भी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. ग्रामीणों की ओर से तीर-धनुष से पुलिस टीम पर हमला किया गया है. झड़प में एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी के घायल होने की सूचना मिली है. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया. वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई. इसे भी पढ़ें - एडिटर्स">https://lagatar.in/editors-guild-said-center-alone-cannot-decide-fake-news-danger-of-censorship-of-press/">एडिटर्स

गिल्ड ने कहा, केंद्र अकेले फेक न्यूज तय नहीं कर सकता, प्रेस की सेंसरशिप का खतरा

ग्रामीण ईसीएल को जमीन पर कोयला खनन करने नहीं दे रहे हैं

[caption id="attachment_531046" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/GODDA-HAMLA1.jpg"

alt="BIG NEWS : गोड्डा के तालझारी में पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, SDPO घायल,तीर-धनुष से हमला, पुलिस ने की हवाई फायरिंग" width="600" height="400" /> मौके पर कैंप कर रही पुलिस टीम[/caption] तालझारी गांव में ईसीएल की ओर से करीब 100 एकड़ अधिग्रहित की गई है. लेकिन वहां के ग्रामीण ईसीएल को जमीन पर कोयला खनन करने नहीं दे रहे हैं. करीब पांच साल से मान-मनोव्वल का दौर चल रहा था. इस बार प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और ग्रामीणों के विरोध पर कार्रवाई शुरू की. वहीं लाठीचार्ज के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/railway-construction-sites-are-on-target-naxalites-in-jharkhand/">झारखंड

में नक्सलियों के निशाने पर हैं रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही