Search

 
 
 

Goilkera : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को मिला घर, डीसी-विधायक ने कराया गृह प्रवेश

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड में शुक्रवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड की कुईड़ा पंचायत के कुईड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी, जिला के उपायुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी सहित कई अधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई.
 
लाभुकों को गृह प्रवेश कराते डीसी व विधायक

Nitish Thakur

Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड में शुक्रवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड की कुईड़ा पंचायत के कुईड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी, जिला के उपायुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी सहित कई अधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई.

 

इस मौके पर अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित नए घरों में लाभुक यशमिता बानरा, जयपाल गोप और पूजा सोय का विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश कराया गया. वहीं, लाभुकों को प्रेशर कुकर भी भेंट किए गए. वहीं, विधायक व उपायुक्त ने आवास परिसर में फलदार व छायादार पौधे भी लगाए.

Uploaded Image

लाभुकों के घर के बाहर फलदार पौधे लगाए गए

 

इसके बाद “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई और जागरूकता वाहन को रवाना किया गया. साथ ही पंचायत पुस्तकालय ज्ञान केंद्र का उद्घाटन भी किया गया. इस मौके पर प्रखंड व अंचल कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावे स्थानीय महिला-पुरुष व ग्रामीण मौजूद थे.


मैट्रिक परीक्षा के टॉपरों को विधायक व डीसी ने किया सम्मानित

कुईड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. 

Uploaded Image

वहीं, निक्षय मित्र पहल के तहत दो टीबी मरीजों को पोषाहार बैग प्रदान किए गए. विधायक जगत माझी ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही, जबकि उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के 18 प्रखंडों में चल रहे गृह प्रवेश अभियान की जानकारी दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही