- स्व. देवेंद्र माझी की 29वीं पुण्यतिथि, मंत्री जोबा माझी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया याद
Goilkera, (Ajay Singh) : सीएम हेमंत सोरेन व स्थानीय विधायक
जोबा माझी समेत पार्टीजनों ने शनिवार को गोइलकेरा हाट बाजार मैदान में आयोजित शहीद स्व देवेंद्र माझी की
29वीं पुण्यतिथि पर उनके शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित
की. श्रद्धांजलि सभा झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंच पर मौजूद
थे. इससे पूर्व मंत्री
जोबा माझी ने पंप रोड स्थित अपने आवास में शहीद देवेंद्र माझी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि
दी. इसके बाद चक्रधरपुर से उनका काफिला गोइलकेरा के लिए रवाना
हुआ. सोनुआ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत
किया. गोइलकेरा में भी बालिका मध्य विद्यालय के पास झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री
जोबा माझी का ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक व भव्य स्वागत
किया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 3 बजे गोइलकेरा
पहुंचे. मनोहरपुर विधानसभा व सारंडा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों से मुलाकात
की. क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू
हुए. वहीं मनोहरपुर
ढिपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मांग पत्र
सौंपा. इसे भी पढ़ें – ट्रॉफी">https://lagatar.in/trophy-tour-womens-asian-champions-trophy-reached-deoghar/">ट्रॉफी
टूर : देवघर पहुंची महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी [wpse_comments_template]
Leave a Comment