- गोइलकेरा हाट बाजार परिसर में आजसू का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन
: यह वीर सिदो-कान्हू और वीर बिरसा की धरती है, हमलोग डरनेवाले नहीं – हेमंत सोरेन
राज्य में मची है लूट खसोट
[caption id="attachment_940840" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलवाते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो.[/caption] झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले पांच साल में विकास कार्य सिर्फ होर्डिंग और बैनरों तक ही सीमित रखा है. धरातल पर कोई भी विकास कार्य नजर नहीं आता है. राज्य में लूट खसोट मची हुई है. लोगों को झूठ बोलकर बरगलाया जाता है कि केंद्र की सरकार संविधान को खत्म कर देगी, संविधान खत्म हुआ है.झूठ बोलने वाली यह राज्य की सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों को धोखा देने वाली इस सरकार को जनता ही सबक सिखाएगी. पिता- पुत्र व परिवारवाद वाली इस सरकार को सत्ता से हटाना बेहद जरूरी है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी मजबूत हो जाएं. मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा की क्षेत्र के नेता बिरसा मुंडा जैसे कर्मठ एवं जुझारू नेता इस क्षेत्र से और भी निकले.पार्टी का हर एक कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-jmms-junu-surin-and-dakkal-hembram-join-bjp/">Kiriburu
: झामुमो के जुनु सुरीन व दक्कल हेम्ब्रम भाजपा में शामिल
पिछले 24 वर्षों में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ
[caption id="attachment_940841" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भीड़.[/caption] इस मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस ने भी संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बिरसा मुंडा ने कहा की पिछले 24 वर्षों में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है. क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा का अभाव है.राज्य की हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ लोगों को ठगना जानती है.मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलबर खाखा ने कहा की जनता साथ दे, मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी अवश्य रूप से चुनाव लड़कर जीत दर्ज करेगी.इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत,केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर महतो,युवा आजसू के कोल्हान प्रभारी अमित महतो,मनोहरपुर के प्रखंड अध्यक्ष अनादि महतो,गोइलकेरा के प्रखंड अध्यक्ष प्रीतम कुमार साहू,संतोष महतो,रामचंद्र प्रसाद गुप्ता,मुकेश साहू, वासुदेव लकड़ा, कुंदन कुमार गोप समेत पार्टी के अन्य नेता,कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सीतामढ़ी">https://lagatar.in/sitamarhi-woman-jumped-into-pond-with-3-children-due-to-domestic-dispute/">सीतामढ़ी
: घरेलू विवाद में महिला ने 3 बच्चों संग तालाब में लगाई छलांग
Leave a Comment