Search

 
 
 

Goilkera News : ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत,जांच में जुटी पुलिस

हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के समीप बुधवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई.
 

Nitish Thakur

Goilkera: हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के समीप बुधवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मनोहरपुर मौके पर पहुंची और शव जब्त कर कार्रवाई में जुट गई.बताया जाता है कि बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने पोल संख्या 672/32 के समीप ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव देखा.

 

मृतक संभवता शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था.आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था और झपकी आने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, हेडफोन, चार्जर तथा कुछ नगद रुपये बरामद किए गए हैं.जीआरपी बरामद मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. हादसे के कारण राउरकेला-टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन का परिचालन भी लगभग आधे घंटे तक प्रभावित रहा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही