Search

 
 
 

Goilkera  News : वज्रपात से एक की मौत, दूसरा घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गुरगुड़िया गांव में गुरुवार की शाम हुये वज्रपात में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है. जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया है.
 

Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गुरगुड़िया गांव में गुरुवार की शाम हुये वज्रपात में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है. जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया है. 

 

 

बताया जाता है कि गुरगुड़ियां गांव के पुतुल नायक (51) और प्रशांत गोप( 48) घर के अंदर बैठे थे, इसी दौरान घर पर वज्रपात हो गई.जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने पारंपारिक तरीके से दोनों के शरीर पर गोबर का लेप लगाया, लेकिन दोनों के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद देर रात ईलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पुतुल नायक को मृत घोषित कर दिया.

 

वहीं प्रशांत गोप का ईलाज किया जा रहा है. वहीं घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है. इधर शुक्रवार को सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मृत के शव को पोस्ट मार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही