Search

 
 
 

Goilkera News : अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन व खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है
 

Nitish Thakur


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन व खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के महादेवशाल पेट्रोल पंप के समीप जंगल-झाड़ियों में छिपाकर रखे गए अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली (डाला) को जब्त किया गया. 

 

 

जांच के दौरान प्रत्येक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया गया। इस प्रकार जब्त बालू की कुल मात्रा करीब 300 घनफीट आंकी गई है.सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा गया है तथा मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

 

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू ने बताया कि जिले में अवैध खनन, खनिज भंडारण और अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही