Search

 
 
 

गोईलकेरा : सड़क हादसे में तीन युवक घायल, चाईबासा रेफर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड में डलाईकेला रेलवे फाटक के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए
 

Nitish Thakur 


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड में डलाईकेला रेलवे फाटक के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, गोइलकेरा के चिनी बाड़ी गांव निवासी बादल गागराई, मोजेश अंगरिया और गयतुन होरो एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोइलकेरा बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के सहयोग से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा भेज दिया गया.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही