Search

 
 
 

गोइलकेराः बडैला में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, आर्यन एफसी बनी विजेता

फाइनल मैच मनोज एफसी व आर्यन एफसी के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच हुए कड़ा मुकाबले में आर्यन एफसी की टीम विजेता बनी. विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए व ट्रॉफी ट्रॉफी प्रदान की गई.
 

Nitish Thakur


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के बडैला गांव में सरना समिति महादेवशाल की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार की शाम हुआ. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें शामिल हुईं. फाइनल मैच मनोज एफसी व आर्यन एफसी के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच हुए कड़ा मुकाबले में आर्यन एफसी की टीम विजेता बनी. आयोजनकर्ताओं की ओर से विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए व ट्रॉफी तथा उप विजेता को 20 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई.


फाइनल मैच मैच के दौरान मुख्य रूप से गोइलकेरा प्रखंड झामुमो अध्यक्ष गणेश बोदरा, गम्हरिया पंचायत के मुखिया उदय चेरवा, ग्रामीण मुंडा गोमा आंगरिया, मानकी चंद्रशेखर मेराल उपस्थित थे. प्रीतम आंगरिया, सुनील कुम्हार, दामू आंगरिया, मादरू आंगरिया, संग्राम आंगरिया, तुराम लुगुन, आयोजन समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने खेल का आनंद उठाया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही