Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

AICC कार्यालय जाना क्या अपराध है, अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों कर रही मोदी सरकार: दीपिका पांडेय सिंह

Advertisement
Advertisement
Delhi/Ranchi : नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सवालों का जवाब देने के लिए दूसरे दिन भी राहुल गांधी जांच एजेंसी के ऑफिस पहुंचे हैं. इस बीच दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. वहीं दिल्ली पुलिस विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले रही है. गिरफ्तार होने वालों में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड की महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर अपनी आपत्ति दर्ज करायी है. दीपिका ने कहा है कि कांग्रेस कार्यालय जाने के क्रम में उनके साथ केरल के दो सांसदों को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. उन्हें अपने AICC ऑफिस जाने से बैरिकैटिंग लगाकर रोका गया है. न हम ईडी ऑफिस जाना चाहते हैं न ही प्रधानमंत्री कार्यालय. लेकिन मोदी सरकार को इतना डर है कि कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों संग दिल्ली पुलिस ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसा कि वे अपराधी हैं. कांग्रेस विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वे बतायें कि उन्हें किस बात का डर सता रहा है. दीपिका ने कहा है कि आज जिस तरह से सरकारी तंत्रों का इस्तेमाल कर कांग्रेस को दबाया जा रहा है, ऐसे में जरूरी है कि देश के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उसका विरोध शांतिपूर्ण तरीके से करें. इसे भी पढ़ें -मैं">https://lagatar.in/sharad-pawar-disappointed-the-anti-modi-parties-by-saying-that-i-am-not-the-presidential-candidate-from-the-opposition-camp/">मैं

विपक्षी खेमे से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं… बोल कर शरद पवार ने मोदी विरोधी दलों को निराश कर दिया

कांग्रेसी कार्यकर्ता आतंकवादी या एंटी सोशल एक्टिविस्ट नहीं हैं - कांग्रेस

वीडियो में केरल के सांसद ने भी अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी कार्यालय में जाने से रोका जा रहा है. आखिर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गलती क्या है. कांग्रेसी कार्यकर्ता कोई आतंकवादी या एंटी सोशल एक्टिविस्ट नहीं हैं. लेकिन बेवजह हम सभी को गिरफ्तार किया गया है.

मोदी सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही - पूर्व मंत्री

दीपिका के साथ गिरफ्तार हुई दिल्ली की पूर्व मंत्री और कांग्रेस की महिला नेता किरण वालिया ने कहा कि विपक्षी नेताओं के साथ केंद्र का इस तरह का व्यवहार उन्होंने कभी नहीं देखा है. विश्वविद्यालय के समय से कांग्रेसी नेताओं संग उन्होंने कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया है. लेकिन आज मोदी सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है. यह लोकतंत्र का हनन है. इसे भी पढ़ें –बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-scandal-even-after-seven-years-it-is-not-known-who-killed-12-people/">बकोरिया

कांड : सात साल बाद भी पता नहीं चला,12 लोगों को किसने मारा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही