Patna: यदि आप सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं या रील बनाने का शौक रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है. बिहार पर्यटन विभाग ने ‘एक इंफ्लुएंसर की नजर से’ नाम से एक अभियान शुरू किया है. इसके तहत देशभर के कंटेंट क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर और रील मेकर को श्रावणी मेले की आस्था, संस्कृति और पर्यटन को दुनिया तक पहुंचाने का मौका मिलेगा. आपके शानदार वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 3 लाख तक नकद इनाम.
इसे भी पढ़ें:
श्रावणी मेला की भव्यता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने कंटेंट क्रिएटर्स को इस अभियान में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. सरकार का मानना है सोशल मीडिया के माध्यम से श्रावणी मेले को वैश्विक पहचान मिल सकती है.
पर्यटन विभाग की ओर से जारी विज्ञापन में कहा है कि प्रतिभागी कांवड़ यात्रा, बाबा मंदिर, धार्मिक परंपराएं, सेवा शिविर, लोक संसक्ति, प्राकृतिक सुंदरता और श्रद्धालुओं की आस्था को रचनात्मक तरीके से अपने कंटेंट में दिखाए. बेहतर और प्रभावशाली प्रस्तुती देने वालों के लिए पुरस्कार की भी घोषणा की गई है. प्रतिभागियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतभागियों को अधिकतम 3 लाख नकद राशि दी जाएगी.
प्रथम पुरस्कार- 3 लाख
द्वितीय पुरस्कार- 2 लाख
तृतीय पुरस्कार- 1 लाख
चतुर्थ पुरस्कार- 50-50 हजार दो प्रतिभागियों को मिलेंगे और
प्रशंसा पुरस्कार- 25-25 हजार रुपये पांच प्रतिभागियों को मिलेंगे
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment