Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान, पार्टी में जान फूंकने की कोशिश

Advertisement
Advertisement
Bermo: गोमिया कांग्रेस ने शुक्रवार को स्वांग पुराना माइनर्स में सदस्यता अभियान चलाया. इस कार्यक्रम में प्रखंड सदस्यता प्रभारी नागेंद चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय कुमार और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवधेश पासवान मौजूद थे. गोमिया प्रखंड कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर स्वांग उत्तरी पंचायत में चौपाल लगाया गया है. इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. कहा कि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों एवं महंगाई से जनता त्रस्त है. पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि से महंगाई चरम पर पहुंच गई है. इसे भी पढ़ें- भाजयुमो">https://lagatar.in/expansion-of-kadma-mandal-of-bjym-dwipal-vishwas-became-president-ajit-and-vicky-general-secretary/">भाजयुमो

के कदमा मंडल का विस्तार, द्विपल विश्वास बने अध्यक्ष, अजीत व विक्की महामंत्री

किसान 9 महीने से आंदोलन पर हैं

कहा कि किसान 9 महीने से आंदोलन पर हैं. सरकार संवेदनहीन हो गई है. केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है. 70 साल में जो सरकारी संपत्ति कांग्रेस ने जनता की भलाई के लिए खड़ी की थी, उसे मोदी सरकार बेचने का काम कर रही है. बीजेपी की इन नीतियों के खिलाफ देश की जनता में आक्रोश है. लिहाजा कांग्रेस के इस अभियान में लोग बढ़ चढ़कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. इस अभियान में कांग्रेस पार्टी के बद्री प्रसाद, अभय सिन्हा, बबलू निषाद, कृष्ण कुमार, शांता देवी, उमेश राम, अष्टमी कुमार, सारो देवी, सनोवर आलम, घोची देवी और छोटू मियां मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- टाटा">https://lagatar.in/tata-motors-workers-union-honored-20-employees-who-retired-in-three-months-by-giving-mementoes-and-wearing-shawls/">टाटा

मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने तीन महीनों में सेवानिवृत्त हुए 20 कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही