Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया : मनरेगा में अधिकतर काम मजदूरों से कराने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Bermo :  गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में उप विकास आयुक्त के निर्देश पर मनरेगा योजना अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा के लिए शुक्रवार को  बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने की. इस मौके पर मनरेगा योजना के नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के परियोजना पदाधिकारी मानिक चंद प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे. समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी ग्राम रोजगार सेवकों को निर्देश दिया  कि मनरेगा योजना में अधिकतर  काम मजदूरों से कराया जाये. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-congress-sought-permission-from-the-government-to-take-out-procession-on-sarhul-and-ramnavami/">चाईबासा

: जिला कांग्रेस ने सरहुल और रामनवमी पर सरकार से शोभायात्रा निकलने की मांगी अनुमति इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रखंड में जो भी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है, उसे समय पर पूरा किया जाए. उन्होंने मनरेगा योजना अंतर्गत तैयार हो रहे खेल मैदान को भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं प्रधानमंत्री योजना आवास योजना अंतर्गत लंबित आवासों का निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा करने की बात कही. कहा गया कि पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर ऐसा करना जरुरी है. कभी भी पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है, इसलिये विभाग लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करना चाहता है. इसे भी पढ़ें-नगर">https://lagatar.in/will-provide-benefits-of-schemes-of-agriculture-and-animal-husbandry-department-in-municipal-corporation-area-also-satyanand-bhokta/">नगर

निगम क्षेत्र में भी कृषि व पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ दिलायेंगे : सत्यानंद भोक्ता सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है कि 27 मार्च को विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो द्वारा प्रखंड मुख्यालय गोमिया में कैंप आयोजित का आयोजन होगा. इस कैंप को सफल बनाने के लिए जो दिशा निर्देश दिये गये हैं उसे हर हाल में पूरा करें. बैठक में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की भी समीक्षा की गयी.बैठक के गांधी ग्राम के ग्रामीणों के लिए सियारी पंचायत में बन रहे आवास का निरीक्षण किया गया. इस संबंध में पंकज दुबे ने बताया कि आवास निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. आवास निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांधी ग्राम के लोगों को शीघ्र गृह प्रवेश कराया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही