Search

 
 
 

खेलप्रेमियों के लिए खुशखबरी, नये साल की शुरुआत में रांची करेगी टी-20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी!

 
Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के खेलप्रेमियों के लिए नव वर्ष यानी साल 2023 शानदार होने वाली है. जनवरी-फरवरी 2023 में आयोजित होने वाले T20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी रांची के JSCA स्टेडियम को मिली है. यह पहला मौका है जब रांची के जेएससीए स्टेडियम में तीन माह के अंदर दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित होगा. यह झारखंड वासियों और जेएससीए के लिए बहुत गौरव की बात है. (पढ़ें, शादी">https://lagatar.in/nayantara-gave-birth-to-twins-after-four-months-of-marriage-also-revealed-the-name-of-the-son/">शादी

के चार माह बाद ही नयनतारा ने जुड़वां बच्चे को दिया जन्म, बेटे का नाम भी किया रिवील)

रांची में खेला जायेगा चौथा T20 मुकाबला

बता दें कि साल 2013 में भी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 10 माह के अंदर दो वनडे इंटरनेशनल मैच का आयोजन हुआ था. रांची में अब तक छह वनडे मैच खेले जा चुके हैं. वहीं रांची के जेएससीए स्टेडियम में अब तक तीन T20 मुकाबले हो चुके हैं. जनवरी-फरवरी में होनेवाला यह चौथा T20 मुकाबला होगा जो रांची में खेला जायेगा. इसे भी पढ़ें : बिना">https://lagatar.in/administration-evicted-from-the-house-without-notice-the-woman-appealed-to-the-cm-for-help/">बिना

नोटिस के प्रशासन ने घर से निकाला, महिला ने सीएम से लगायी मदद की गुहार

T20 वर्ल्ड कप के बाद तय होगी मैच की तिथि

जनवरी में श्रीलंका और फरवरी में न्यूजीलैंड की टीम 3-3 वनडे और 3-3 T20 मैच खेलने के लिए भारत के दौरे पर आ रही है. इस दौरे का फाइनल शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया में होनेवाले T20 वर्ल्ड कप के बाद तय होगा. BCCI के घरेलू सीजन के मैचों और रोटेशन पद्धति के तहत एक T20 मैच की मेजबानी रांची को सौंपी गयी है. रांची में मैच किस टीम के खिलाफ किस दिन होगा इसका निर्णय नवंबर में होगा. इसे भी पढ़ें : मुलायम">https://lagatar.in/mulayam-singh-yadavs-death-president-and-prime-minister-expressed-grief/">मुलायम

सिंह यादव का निधन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

रांची के जेएससीए स्टेडियम में हुए T20 मुकाबले

  • 19 फरवरी 2016- विरुद्ध श्रीलंका, भारत 69 रन से जीता
  • 7 अक्टूबर 2017- विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, भारत 9 विकेट से जीता
  • 19 नवंबर 2021- विरुद्ध न्यूजीलैंड, भारत 7 विकेट से जीता
इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-heavy-fall-sensex-fell-767-points-only-powergrid-on-the-green-mark/">भारी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 767 अंक लुढ़का, केवल पावरग्रिड हरे निशान पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही