Search

 
 
 

अच्छी खबर: कोरोना को मात दे घर लौट रहे लोग, सूबे में डेढ़ लाख से ज्यादा हुए रिकवर

 

Ranchi : कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के बीच राज्य के लिए राहत की बात है. कोरोना काल के शुरुआती दौर से लेकर अब तक राज्य में डेढ़ लाख से भी अधिक संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है. राज्यभर में कोरोना को हराकर स्वास्थ होने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 55 हजार 669 है.

राज्यभर में मिले दो लाख 7 हजार 288 संक्रमित

राज्यभर में कोरोना के दो लाख 7 हजार 288 संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं पूरे राज्य में 67 लाख 57 हजार 334 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है. इनमें 67 लाख 44 हजार 277 सैंपल की जांच की गयी है. 13 हजार 57 सैंपल की जांच होना अभी बाकी है.

इन जिलों में इतने मरीज हो चुके हैं स्वस्थ्य

राज्य की राजधानी रांची में अब तक 45 हजार 936 लोग कोरोना को मात देकर स्वास्थ्य हो चुके हैं. जबकि पूर्वी सिंहभूम में 23 हजार 150, धनबाद में 9 हजार 298, बोकारो में 8 हजार 470, पश्चिमी सिंहभूम में 5 हजार 797 व्यक्ति कोरोना को हराकर स्वास्थ्य हुए हैं.

आत्मविश्वास से ही हारेगा कोरोना

हवाई नगर के रहने वाले अभिषेक ने कहा कि दस दिन पहले कोरोना संक्रमित हुआ था. संक्रमण फेफड़े तक पहुंच गया था. लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सकों के इलाज से आज स्वास्थ्य होकर घर लौट रहा हूं. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित को अपना आत्मविश्वास मजबूत रखने की जरूरत है. कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है. जबकि उनकी पत्नी सिंपल सिंह ने कहा कि कोरोना के खौफ से
मजबूत इच्छाशक्ति से कोरोना हारेगा

एक सप्ताह में कोरोना को मात देकर घर लौटे एसके अबू सिद्दीकी

रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले एसके अबू सिद्दीकी 20 अप्रैल(मंगलवार) को कोरोना संक्रमित हुए थे. एक सप्ताह के अंदर ही इन्होंने कोरोना को मात दे दी. आज अबू काफी खुश हैं कि वो स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट रहे हैं. उन्होंने कहा कि पॉजिटिव माइंड सेट से ही कोरोना को हराया जा सकता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही