Search

शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार

LagatarDesk : एलआईसी आईपीओ के खुलने से पहले घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला है. बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 57 हजार और निफ्टी 17 हजार के लेवल के पार पहुंच गया है. आज सेंसेक्स 148.92 अंकों की बढ़त के साथ 57124.91 के लेवल पर शुरू हुआ है. जबकि निफ्टी 27.50 अंक चढ़कर 17096.6 के स्तर पर खुला है.

पावरग्रिड के शेयरों में 1.62 फीसदी की तेजी

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 18 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 12 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में पावरग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक 1.62 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. वहीं एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.61 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : एलन">https://lagatar.in/elon-musks-big-announcement-about-twitter-users-will-have-to-pay-money/">एलन

मस्क का ट्विटर को लेकर बड़ा ऐलान, अब यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे  

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में पावरग्रिड, टाटा स्टील, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और एचयूएल के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टीसीएस, सनफार्मा और रिलायंस के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : Corona">https://lagatar.in/corona-update-3205-new-cases-of-corona-found-in-24-hours-31-people-died/">Corona

update : 24 घंटे में कोरोना के मिले 3205 नये मामले, 31 लोगों की हुई मौत

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में एनटीपीसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा एचडीएफसी, एसबीआई, विप्रो, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, रिलायंस, डॉ रेड्डीज लैब्स और टीसीएस के शेयर मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं. दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन इंड, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़े : गांजा">https://lagatar.in/jharkhand-news-hemp-laden-pickup-van-crashed-more-than-100-packets-of-ganja-recovered/">गांजा

लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, 100 से अधिक पैकेट गांजा बरामद

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

बता दें कि मंगलवार को ईद के कारण शेयर बाजार बंद था. जिसकी वजह से कारोबार नहीं हुआ था. इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और बंद हुआ था. सेंसेक्स 581.15 अंकों की गिरावट के साथ 56479.7 के लेवल पर शुरू हुआ था. जबकि निफ्टी 176.15 अंक फिसलकर 16926.4 के स्तर पर खुला था. वहीं कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85 अंक टूटकर 56,975.99 के स्तर पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 33 अंक फिसलकर 17090 के लेवल पर समाप्त हुआ था. इसे भी पढ़े : खूंटी">https://lagatar.in/jharkhand-news-khunti-plfi-militant-laka-pahan-killed-in-police-encounter/">खूंटी

: PLFI उग्रवादी लाका पाहन पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//