Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुद्धिजीवी मंच पटमदा के अध्यक्ष बने गोपाल कुमार

Advertisement
Advertisement
Patamda : रविवार को बुद्धिजीवी मंच पटमदा की ओर से आयोजित वर्चुअल बैठक वरिष्ठ सदस्य ईशान चंद्र गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन सुधीर चंद्र मुर्मू ने किया. बुद्धिजीवी मंच पटमदा को संस्था का रूप देते हुए इसके पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को सर्वसम्मति से चयन करते हुए गोपाल कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसे भी पढ़ें : सुरक्षा">https://lagatar.in/maoists-plant-three-bombs-near-pulia-to-blow-up-security-force-vehicle-police-destroy-it/121465/">सुरक्षा

बल के वाहन को उड़ाने के लिए पुलिया के पास माओवादियों ने लगाये थे तीन बम, पुलिस ने किया नष्ट
साथ ही, सचिव कल्याण कुमार गोराई, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, कार्यकारिणी सदस्यों में मिहिर कुमार प्रमाणिक, प्रबोध कुमार महतो, तापस हालदार, उज्ज्वल कांति दास, हिमांशु कुंभकार, निताई चंद्र गोराई, चंद्रशेखर टुडू, मंटू चरण दत्त, यदुनाथ गोराई, प्रदीप बेसरा व प्राणकृष्ण कुंभकार शामिल किए गए हैं. मौके पर मंच के संरक्षक जितेंद्र नाथ महतो ने कहा कि संस्था का पंजीकरण के साथ-साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर, पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का निर्माण किया जाना है. इसके लिए अगली बैठक में विस्तृत चर्चा करते हुए भवन निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने जनसहयोग से ही भवन का निर्माण का कार्य करने की जानकारी दी. वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन मिश्र ने कहा कि बुद्धिजीवी मंच का प्रयास काफी सराहनीय है जो क्षेत्र के मेधावी छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर चलाने का निर्णय लिया है. मौके पर शिक्षक जगदीश प्रसाद मंडल, अवनी कुमार महांती, यदुनाथ गोराई, निताई चंद्र गोराई, मुरारी कुमार, तापस हालदार, प्रबोध कुमार महतो, मिहिर कुमार प्रमाणिक व उज्ज्वल कांति दास आदि ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही