Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपालगंज :  एंबुलेंस से 10 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस ने 2 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   बिहार में पूर्णरूप से शराबबंदी है. इसे सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. जिसमें सरकार को बड़ी सफलता मिली है. बिहार पुलिस ने शराब तस्करों का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक एंबुलेंस से 10 लाख की शराब बरामद की है. साथ ही पुलिस ने 2 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.

गोपालगंज से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था शराब

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एंबुलेंस से शराब की तस्करी की जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसमें से एक पश्चिम बंगाल के बड़े शराब तस्‍कर समर घोष है.  बताया जा रहा है कि एंबुलेंस से शराब को गोपालगंज से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था. इसे भी पढ़े : हरे">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-on-the-green-mark-sensex-strengthened-by-470-points-great-action-in-heavyweight-stocks/">हरे

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 470 अंक मजबूत, हैवीवेट शेयरों में शानदार एक्शन

लंबे समय से थी बिहार पुलिस को तलाश

समर घोष पर आरोप है कि वह बिहार के कई जिलों में अवैध तरीके से शराब की आपूर्ति करता है. बिहार पुलिस को समर घोष की लंबे समय से तलाश थी. अब जाकर वह पुलिस के हत्‍थे चढ़ा है. समर घोष पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर का रहने वाला बताया जाता है. इसे भी पढ़े : Corona">https://lagatar.in/corona-update-3704-new-patients-found-in-jharkhand-in-24-hours-4-deaths-active-cases-14255/">Corona

Update :  झारखंड में 24 घंटे में मिले 3704 नये मरीज, 4 की मौत, एक्टिव केस 14255

डुप्लीकेट शराब और स्प्रिट सप्लाई भी करते हैं तस्कर

समर घोष की गिरफ्तारी से पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर पूर्वी राज्यों के अवैध शराब के कारोबार पर काफी हद तक नियंत्रण पाने की उम्‍मीद है. शराब तस्कर विदेशी शराब की तस्करी के साथ डुप्लीकेट शराब और स्प्रिट की आपूर्ति भी करते थे. इसे भी पढ़े : भारत">https://lagatar.in/corona-explosion-in-india-new-cases-cross-1-lakh-302-deaths-in-24-hours-in-kerala/">भारत

में कोरोना विस्फोट, नये केस 1 लाख पार, केरल में 24 घंटे में 302 मौत

पहले भी एम्बुलेंस से 1074 लीटर अंग्रेजी शराब हुई थी बरामद

गोपालगंज में इससे पहले भी एम्बुलेंस से शराब तस्करी का मामला सामने आया था. यहां कुचायकोट पुलिस ने हरियाणा में बना 1074 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया था. ये शराब बल्थरी चेकपोस्ट के रास्ते मुजफ्फरपुर जा रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस से हरियाणा निर्मित तीन हजार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी थी. इसे भी पढ़े : बिहार">https://lagatar.in/bihar-government-amended-the-corona-guidelines-schools-colleges-coaching-centers-and-hostels-were-completely-closed/">बिहार

:  सरकार ने कोरोना गाइडलाइन में किया संशोधन, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर और हॉस्टल पूरी तरह से बंद

जहरीली शराब से मौत के बाद एक्शन में है सरकार

बिहार में शराबबंदी है. इसलिए सरकार शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए शख्त है. जहरीली शराब से मौत के बाद हुए समीक्षा बैठक में शराब तस्करों में कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. सरकार ने शराब तस्करों और शराब पीने वालों पर कार्रवाई करने की खूली छूट दी है. इसके बाद पुलिस छापेमारी कर भारी संख्या में शराब बरामद कर रही है. इसके बावजूद शराब तस्कर बिहार में शराब भेजने के नये-नये हथकंड़े अपना रहे हैं. इसे भी पढ़े : आयुक्त">https://lagatar.in/commissioner-warns-ranchi-dc-take-action-otherwise-the-report-will-be-sent-to-the-government/">आयुक्त

ने रांची डीसी को चेताया, कार्रवाई करें, नहीं तो सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही