Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपालगंज : कांवड़ियों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 40 से ज्यादा लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Gopalganj : बिहार के गोपालगंज जिले में कावंड़ियों से भरी बस ने ट्रक में टक्कर मार दी है. हादसे में 40 लोग घायल हो गये है. जिसमें से 7 की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसमें कुल 56 कांवरियां सवार थे. जो की  नेपाल से बाबाधाम जा रहे थे. लेकिन भोपतापुर के पास ही बस हादसे की शिकार हो गयी. पढ़ें - मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-house-government-said-more-than-41-percent-land-is-irrigated-pradeep-yadav-told-claim-on-paper/">मॉनसून

सत्र: सदन में सरकार ने कहा – 41.44 % भूमि सिंचित, प्रदीप यादव ने दावे को बताया कागजी
इसे भी पढ़ें - CJI">https://lagatar.in/cji-nv-ramana-is-retiring-this-month-justice-uu-lalit-may-be-the-new-cji-of-the-country-recommendation-sent/">CJI

एनवी रमना इसी माह हो रहे रिटायर, जस्टिस यूयू ललित हो सकते हैं देश के नये CJI, सिफारिश भेजी गयी

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया 

जानकारी के मुताबिक हादसा गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतापुर के पास एनएच-27 पर हुआ है. बस में सवार लोग बिहार नेपाल के बॉर्डर सोनौली के रहने वाले हैं. घायलों का इलाज कुचायकोट सीएचसी और सदर अस्पताल में चल रहा है. अंदेशा जताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को झपकी आ गयी थी जिसक कारण यह हादसा हुआ है. हादसे में बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए. हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनायी दी थी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और जैसे-तैसे कांवड़ियों को बस से बाहर निकाला. इसे भी पढ़ें - मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-bjp-mlas-reach-well-house-adjourned-till-12-50-pm/">मानसून

सत्र : वेल पर पहुंचे बीजेपी विधायक, सदन की कार्यवाही 12:50 बजे तक स्थगित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही