Search

 
 
 

गोपालगंज : खराब सड़क पर व्यवसायियों ने की धान रोपनी, जताया आक्रोश, कहा- सालों भर जमा रहता है पानी

 
Gopalganj : बिहार के गोपालगंज जिले में बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है. खराब सड़क होने के कारण रास्ता कीचड़ से भर गया है. जिसे आम लोगों को आने- जाने में परेशानी हो रही है. साथ व्यवसायी के दुकानों में आने से भी लोग कतरा रहे है. खराब सड़क के विरोध में महम्मदपुर चौक में व्यवसायियों ने धान की रोपनी की और अपना विरोध जताया. व्यवसायियों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया. उनलोगों ने कहा कि यदि सड़क से पानी की निकासी नहीं की जायेगी तो वो लोग आंदोलन करेंगे. पढ़ें - NPPA">https://lagatar.in/nppa-fixed-prices-of-84-medicines-including-paracetamol-pharma-companies-will-no-longer-be-able-to-sell-medicines-at-higher-prices/">NPPA

ने पैरासिटामोल सहित 84 दवाओं की कीमतें की तय, फार्मा कंपनियां अब ज्यादा दाम पर नहीं बेच सकेंगी दवाएं
इसे भी पढ़ें - आज">https://lagatar.in/even-today-the-earth-trembled-due-to-the-earthquake-in-andaman-and-nicobar-the-intensity-was-5-0-on-the-richter-scale/">आज

भी अंडमान निकोबार में भूकंप से धरती कांपी, रिक्टर स्केल पर 5.0 थी तीव्रता

खराब सड़क के कारण व्यवसाय चौपट हो गया

व्यवसायियोंं का कहना है कि सड़क पर कीचड़ और जल-जमाव होने के कारण व्यवसाय चौपट हो गया है. खराब सड़क की शिकायत कई बार प्रशासन से की गई है. लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है. जिससे मजबूर होकर व्यवसायी आज सड़क पर धान रोपनी कर अपना आक्रोश जताया है.
इसे भी पढ़ें - Corona">https://lagatar.in/corona-update-52-new-patients-found-in-24-hours-352-active-cases-in-the-state-one-died/">Corona

Update : 24 घंटे में मिले 52 नये मरीज, राज्य में एक्टिव केस 352, एक की हुई मौत

व्यवसायियों ने स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

लोगों ने कहा कि महम्मदपुर से कचहरी, हाई स्कूल, प्रखंड मुख्यालय और थाना तक जाने के लिए यही सड़क है. महम्मदपुर में करीब 800 मीटर तक सड़क पर बड़ा- बड़ा गड्ढा और कीचड़ होने के कारण आये दिन यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं. मोटरसाइकिल चालक हर रोज गिर कर जख्मी हो रहे हैं. लगातार होते हादसों को रोकने के लिए प्रशासन से शिकायत की गयी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. व्यवसायियों ने स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सड़क निर्माण कराने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें - करण">https://lagatar.in/ranveer-singh-will-host-bigg-boss-ott-2-not-karan-johar-arjun-bijlani-will-be-the-first-contestant-of-the-show/">करण

जौहर नहीं रणवीर सिंह करेंगे Bigg Boss OTT 2 को होस्ट, अर्जुन बिजलानी होंगे शो को पहले कंटेस्टेंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही