Search

 
 
 

गोपालगंज : यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो दर्जन घायल, कई की हालत गंभीर

जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा टोल प्लाजा के पास NH-27 पर दिल्ली से छपरा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई.
 

Gopalganj : जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा टोल प्लाजा के पास NH-27 पर दिल्ली से छपरा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.इस घटना में बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

राहत-बचाव कार्य में जुटे लोग

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

 

घायलों में परिवार के सदस्य भी शामिल

घायलों में सारण जिले के पानापुर निवासी चंद्र प्रकाश, उनकी पत्नी प्रीति कुमारी और उनके बच्चे दिव्यांश कुमार व शिवांश कुमार शामिल हैं. इसके अलावा वैशाली जिले के जलालपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार समेत कई अन्य यात्री भी घायल हुए हैं.

 

अस्पताल में अफरातफरी

एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया. डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है.

 

हादसे की वजह

 

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बस चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है. वहीं, बस को सड़क किनारे गड्ढे से निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही