Search

 
 
 

गोपालगंज : तेज रफ्तार स्कूल बस घर में घुसी, दो बच्चों की मौतम

जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी.
 

Gopalganj : जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी.इस हादसे में घर के भीतर खेल रहे दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात महीने की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

मृत बच्चों की पहचान पांच वर्षीय आरिफ और छह वर्षीय इम्तियाज के रूप में हुई है. हादसे के समय घर में मौजूद गर्भवती महिला नूरजहां भी बस की चपेट में आ गईं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

 

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को जब्त कर लिया. दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बस चालक की गहन जांच की जा रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही