Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एल्विश यादव -जिया शंकर की सगाई की अफवाहें तेज, इंस्टा स्टोरी पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर एल्विश यादव और एक्ट्रेस जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों की सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज़ी से फैल रही हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर एल्विश यादव और एक्ट्रेस जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों की सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज़ी से फैल रही हैं.

 

दरअसल, एल्विश यादव ने हाल ही में अपनी  इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. तस्वीर में डायमंड रिंग भी दिखाई दे रही है, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है.

 

इस तस्वीर में एल्विश ने जिया शंकर को टैग किया था, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- प्यार को एक और मौका दिया और मुझे अपना दिल मिल गया.
इस लाइन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मानने लगे कि एल्विश और जिया ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है.

 

हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी सगाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. कुछ लोगों का मानना है कि यह पोस्ट उनके किसी आने वाले प्रोजेक्ट के प्रमोशन का हिस्सा भी हो सकती है.
इसी बीच, हाल ही में जिया शंकर ने एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसने अफवाहों को और उलझा दिया.

 

तस्वीर में नजर आ रहा शख्स एल्विश यादव से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिया शंकर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें एक्ट्रेस की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की गई और साफ कहा गया कि जिया किसी भी पब्लिसिटी स्टंट या मनगढ़ंत कहानियों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं.

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी एल्विश यादव का नाम जन्नत जुबैर के साथ जोड़ा गया था, जब एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें एल्विश एक्ट्रेस को प्रपोज करते नजर आए थे. बाद में साफ हुआ कि वह सीन उनके म्यूजिक वीडियो का हिस्सा था.

 

बता दें कि जिया शंकर और एल्विश यादव दोनों ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा रह चुके हैं. जहां जिया शो से जल्दी बाहर हो गई थीं, वहीं एल्विश ने यूट्यूबर अभिषेक मल्हान को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी. शो के बाद एल्विश रोडीज में गैंग लीडर बने और फिलहाल वह ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रहे हैं, जिसे भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट कर रहे हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही