Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50’ का ड्रामा हर नए एपिसोड के साथ बढ़ता जा रहा है हाल ही में अर्चित कौशिक और मैक्सटर्न के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद द लायन ने अर्चित कौशिक को शो से बाहर कर दिया है
दरअसल , घर के अंदर बातचीत के दौरान मैक्सटर्न ने एल्विश यादव को लेकर कुछ टिप्पणियां कीं, जिससे अर्चित भड़क गए और अपने दोस्त का बचाव करने आगे आए. जो बहस जल्द ही झड़प में बदल गई.
हाल ही में रिलीज़ हुए एक प्रोमो में अर्चित को आपा खोते हुए और कथित तौर पर मैक्सटर्न को ज़मीन पर धक्का देते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद दूसरे कंटेस्टेंट बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़ते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य क्लिप में अर्चित पर मैक्सटर्न को मुक्का मारने का भी आरोप लगाया जा रहा है.दिलचस्प बात यह है कि एल्विश यादव खुद ‘द 50’ के कंटेस्टेंट नहीं हैं, इसके बावजूद उनका नाम घर के अंदर होने वाली बातचीत और विवादों में लगातार सामने आ रहा है.
यह मामला एल्विश और मैक्सटर्न के बीच पहले से चले आ रहे ऑनलाइन विवाद से भी जुड़ा हुआ है. हाल ही में मैक्सटर्न की टीम ने एक क्लिप शेयर की थी, जिसमें एल्विश को मिथपैट के साथ बातचीत करते हुए फॉलोअर्स की संख्या पर टिप्पणी करते देखा गया था.
मैक्सटर्न ने इसे अपने ऊपर किया गया ताना बताया था. शो के भीतर भी मैक्सटर्न ने कथित तौर पर जवाब देते हुए कहा,वो घोड़ा मेरे क्या फॉलोअर्स बढ़ाएगा, उसके खुद के दोस्तों के 1 मिलियन नहीं हैं.वहीं, एल्विश यादव ने मैक्सटर्न की टिप्पणियों पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने पहले एक्स पर पोस्ट किया था,मेरा स्क्रीनटाइम मैच कर पा रहा है कोई The 50 में जिससे विवाद और हवा पकड़ता दिख रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment