Search

 
 
 

गोपालगंज : क्रिकेट विवाद में घायल युवक की मौत के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों पर दूसरे पक्ष ने की पत्थरबाजी

 
Gopalganj : गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट में घायल युवक अंकित कुमार की मौत हो गयी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. युवक के शव के साथ लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पत्थरबाजी की. इस हमले में पुलिस भी जख्मी हो गये. जवाबी कार्रवाई में पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. (पढ़ें, नोबेल">https://lagatar.in/vishwabharati-sent-second-notice-to-nobel-laureate-amartya-sen-vacate-the-land-immediately/">नोबेल

पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को विश्वभारती ने भेजा दूसरा नोटिस, तुरंत खाली करें जमीन…)

क्रिकेट खेलने के दौरान दो गुटों में हुई थी चाकूबाजी

बता दें कि गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव तीन दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दो गुटों में चाकूबाजी हुई थी. इसमें दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये थे. इसमें से एक युवक अंकित कुमार का इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. साथ ही इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-encounter-between-police-maoist-in-chatra-one-naxalite-killed/">BREAKING

: चतरा में पुलिस माओवादी के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही