Search

 
 
 

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार ने बुलाई बैठक, 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री करेंगे चर्चा

Ranchi News: बैठक 16 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे विकास आयुक्त, झारखंड के सभागार में होगी. इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री करेंगे. इस संबंध में झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति की ओर से 15 सितंबर को पत्र जारी किया गया है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों की चरणबद्ध हड़ताल के बीच सरकार ने बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की पहल की है. कर्मचारियों की मांगों और एम्बुलेंस सेवा को सुचारू रखने के मुद्दे पर 16 सितंबर को बैठक होगी.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक 16 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे विकास आयुक्त, झारखंड के सभागार में होगी. इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री करेंगे. इस संबंध में झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति की ओर से 15 सितंबर को पत्र जारी किया गया है.

 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव, एनएचएम के अभियान निदेशक, विशेष सचिव समेत अन्य अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा 108 एम्बुलेंस सेवा चलाने वाली सम्मान फाउंडेशन के ऑपरेशन हेड या उनके प्रतिनिधि को भी बुलाया गया है. झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होंगे.

 

बताया गया है कि एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 10 सितंबर से चरणबद्ध हड़ताल की घोषणा की है. कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार और संघ के बीच चर्चा होगी. सरकार का प्रयास है कि बातचीत के जरिए कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकाला जाए और राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा प्रभावित न हो.

 

108 एम्बुलेंस सेवा आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल से आम लोगों को परेशानी होने की आशंका है. बैठक में इसी मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही