Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा रद्द करे सरकार– रघुवर

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से बढ़कर कोई चीज नहीं है, ऐसे में 10वीं व 12वीं की परीक्षा तत्काल रद्द की जानी चाहिए. पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया था. इसके बाद आईसीएसई बोर्ड समेत देश के अन्य राज्यों ने भी 10वीं व 12वीं की स्टेट बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें - प्रसिद्ध">https://lagatar.in/famous-film-director-buddhadev-dasgupta-is-no-more-wave-of-mourning-in-bengali-film-world-modi-mamta-mourn/86055/">प्रसिद्ध

फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता नहीं रहे, बांग्ला फिल्म जगत में शोक की लहर, मोदी, ममता ने शोक जताया

सरकार को संवेदनशीलता के साथ सोचने की जरूरत

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी हद तक नियंत्रण में है, लेकिन तीसरी लहर को लेकर भय बना हुआ है. दूसरी लहर में भी कई छात्र संक्रमित हुए थे. इस कारण परीक्षा को लेकर छात्रों के साथ ही उनके अभिभावक भी तनाव में हैं. ऐसी स्थिति में झारखंड सरकार को संवेदनशीलता के साथ सोचने की जरूरत है.

हेमंत सोरेन ने भी परीक्षा रद्द करने की वकालत की थी

रघुवर दास ने कहा कि 23 मई को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी परीक्षा रद्द करने की वकालत की थी. इसके बावजूद 15 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी झारखंड सरकार ने राज्य बोर्ड की परीक्षा पर कोई निर्णय नहीं लिया है. इसे भी पढ़ें -सरकार">https://lagatar.in/government-or-living-who-is-entitled-to-juicy-mangoes-government-bungalows/86058/">सरकार

या रहनिहार, आखिर कौन है सरकारी बंगलों के रसीले आमों का हकदार!

अब निर्णय लेने में नहीं करनी चाहिए देर

उन्होंने कहा कि अब निर्णय लेने में देरी नहीं करनी चाहिए. जल्द निर्णय लेने से छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों को राहत मिलेगी और बच्चे आगे की तैयारी अच्छे तरीके से कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें -30">https://lagatar.in/tata-steels-agm-on-june-30-saurabh-agarwal-to-be-made-director-again/86034/">30

जून को टाटा स्टील का एजीएम, सौरभ अग्रवाल को फिर बनाया जाएगा डायरेक्टर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही