Search

 
 
 

सरकार आपकी, हर कदम में हम आपके साथः सीएम

 
Ranchi : सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है. हमारी सरकार का शुरू से ही प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का निदान कर सकें. सीएम गुरुवार को अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे. उन्होंने कहा कि आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत समस्याओं पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान किया गया. यह सरकार आपकी है और हम हर कदम में आपके साथ हैं. आपलोगों के सुख-दुःख में सरकार उनके साथ हैं. इसे भी पढ़ें -अबकी">https://lagatar.in/this-time-it-crosses-400-again-bjp-government-aditya-sahu/">अबकी

बार 400 पार, फिर भाजपा सरकार : आदित्य साहू

समस्याओं का होगा त्वरित निष्पादन

सीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और यथोचित निराकरण होगा. इसके लिए अफसरों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने फिर से कहा कि आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारी आपके दरवाजे तक पहुंचे. समस्याओं का समाधान किया. यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. हम सभी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं. सभी की भागीदारी से ही राज्य का विकास संभव है. हमारी सरकार का हमेशा से ही प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का निदान कर सकें. इसे भी पढ़ें -विपक्ष">https://lagatar.in/opposition-has-no-alternative-to-modi-hence-doing-politics-on-electoral-bond-bjp/">विपक्ष

के पास मोदी का विकल्प नहीं, इसलिए Electoral Bond मुद्दे पर राजनीति कर रहा : भाजपा का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही