Search

 
 
 

भारत सरकार हमारा 1.36 लाख करोड़ रुपये दबाकर बैठी है : हेमंत सोरेन

 
  • लापरवाह अफसर हो जाएं सचेत, वरना सरकार बैठा देगी घर
  • अब झारखंड को भी यहां के लोग चलाएंगे
Simdega : खतियानी जोहार यात्रा के तहत सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिमडेगा के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने जहां राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं भाजपा को भी खूब खरी-खोटी सुनाई. कहा कि भारत सरकार हमारा 1.36 लाख करोड़ रुपये दबा कर बैठी है. अभी तक झारखंड को 8.5 लाख आवास की स्वीकृति नहीं मिली. कहा कि हम आपके बीच से आए हुए लोग हैं. हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं. मुख्यमंत्री ने कामचोर अफसरों को भी चेताया. कहा कि जो लोग लापरवाही करेंगे, उनको सरकार घर बैठाने का काम करेगी. अधिकारियों को अब सचेत होकर काम करना पड़ेगा.

हमारी सरकार रही तो वर्ल्डकप भी यहां कराएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पहला राज्य है, जो अपने बच्चों को विदेश पढ़ने के लिए भेज रहा है. अगर आगे भी हमारी सरकार रही, तो हम भी यहां पर वर्ल्ड कप कराएंगे. ओड़िशा में वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है. गुजरात और महाराष्ट्र आगे चला गया, लेकिन झारखंड पीछे क्यों रह गया. ओड़िशा उड़िया लोग चला रहे, बंगाल बंगाली लोग चला रहे. इस वजह से उन राज्यों में विकास हो रहा है. अब झारखंड को भी यहां के लोग चलाएंगे. भाजपा पर हमला करते हए सीएम ने कहा कि इन्होंने किसी आदिवासी को पांच साल तक मुख्यमंत्री नहीं रहने दिया. छत्तीसगढ़ का व्यक्ति आकर पांच साल तक मुख्यमंत्री रहा, लूट कर चला गया. उन्होंने कहा कि विपक्षियों को अब झारखंड से हमेशा के लिए खत्म कर देना है. ये लोग आदिवासियों को आपस में लड़ाने का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें – मिला">https://lagatar.in/awarded-an-island-in-andaman-named-after-paramveer-albert-ekka-modi-announced/">मिला

सम्मान : परमवीर अलबर्ट एक्का के नाम हुआ अंडमान का एक द्वीप, मोदी ने की घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही