Search

 
 
 

शिबू सोरेन व निर्मल महतो को राजकीय सम्मान दे सरकार: पुष्कर महतो

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन व 8  अगस्त को शहीद निर्मल महतो को पुण्यतिथि मनाई जाएगी. इस मौके पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने संवाददाता को बताया कि राज्य सरकार को शिबू सोरेन व निर्मल महतो को राजकीय सम्मान देना होगा.
 

Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन व 8  अगस्त को शहीद निर्मल महतो को पुण्यतिथि मनाई जाएगी. इस मौके पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने संवाददाता को बताया कि राज्य सरकार को शिबू सोरेन व निर्मल महतो को राजकीय सम्मान देना होगा.  

                     
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की ओर से  4 अगस्त को गुमला जिला के बसिया प्रखंड में श्रद्धांजलि सभा व सम्मेलन का आयोजन होगा. जबकि दुमका प्रमंडल अंतर्गत जामताड़ा में फुटबॉल टूर्नामेंट और पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश कार्यक्रम किए जायेंगे. पलामू प्रमंडल के पलामू रेलवे स्टेशन स्थित सूर्यांश होटल के सभागार और चतरा के जोड़ा पोखर के पास पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 


इसी प्रकार गुमला, सिमडेगा,लोहरदगा, खूंटी, रांची,गढ़वा, लातेहार,हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोल्हान प्रमंडल आदि क्षेत्रों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा. उन्होंने सभी झारखंड आंदोलनकारी से अपील की कि जाति पार्टी और धार्मिक भावनाओं से ऊपर उठकर अपने झारखंड राज्य के निर्माता अमर पुरोधाओं की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. झारखंड अलग राज्य के मूल्यों और अपने बाल-बच्चों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही