Search

 
 
 

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार : रवि डे

 
Latehar :  सामाजिक कार्यकर्ता सह झारखंड विकास समिति के जिला संयोजक रवि कुमार डे ने झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की वकालत की है. रविवार को चंदवा में आयोजित एक प्रेस वार्ता में रवि डे ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं. दुरूह और विषम परिस्थतियों में भी पत्रकार समाचारों का संकलन करते हैं और समाज को उससे रूबरू कराते हैं. आज समाचार संकलन करना एक जोखिम भरा कार्य हो गया है. आये दिन पत्रकारों पर हमला करने, उन्हें झूठे केस में फंसाने और उन्हें धमकी देने की खबरें प्रकाशित होती है. समाचार छापने पर कई बार तो मीडिया कर्मियों को अपनी जान तक गंवान पड़ी है. (पढ़ें, पहली">https://lagatar.in/on-the-first-monday-dc-ssp-reviewed-the-route-from-golden-rekha-river-to-pahari-mandir/">पहली

सोमवारी कल, डीसी-एसएसपी ने स्वर्ण रेखा नदी से पहाड़ी मंदिर तक के रूट का लिया जायजा, दिये कई दिशा-निर्देश)

पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं हैं

रवि कुमार डे ने कहा कि न्यायालय भी बोल चुकी है कि पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं हैं. उनके साथ भीड़ वाला बर्ताव करना ठीक नहीं है. पत्रकारों को भी सुरक्षा मिलनी चाहिए. उन पर मुकदमा करने से पहले आरोपों की जांच व अनुसंधान किया जाना चाहिए. उसके बाद आरोप सत्य पाये जाने पर पत्रकारों पर मुकदमा दायर किया जाना चाहिए. मौके पर मनोज कुमार, शंकर बैठा, रामवृक्ष प्रजापति, अर्जुन ठाकुर व विशाल आदि उपिस्थत रहे. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-union-home-ministrys-reply-to-tmc-there-was-no-violence-at-booths-where-capfs-were-deployed/">पश्चिम

बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्रालय का टीएमसी को जवाब, सीएपीएफ की तैनाती वाले बूथों पर कोई हिंसा नहीं हुई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही