Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार को संजू प्रधान मॉब लिंचिंग पर देना होगा जवाब : दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सिमडेगा के बेसराजरा मॉब लिंचिंग में मारे गये संजू प्रधान की पत्नी और परिवार के सद्स्यों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से मुलाकात की. दीपक प्रकाश को परिवार ने घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगायी. दीपक प्रकाश ने संजू प्रधान के परिवार को आश्वासन दिया कि बीजेपी उनके न्याय की इस लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी है और जब तक यह लड़ाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को संजू प्रधान की हत्या का जवाब देना होगा.

पति को आंखों के सामने पीट-पीट कर मार डाला, फिर जिंदा जला दिया

संजू प्रधान की पत्नी, बहन और मां चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी और सिमडेगा नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के साथ दीपक प्रकाश से मिलने पहुंचे थे. परिवार के लोगों ने कहा कि 4 जनवरी 2022 को दोपहर के 1:30 बजे सिमडेगा में उसके पति संजू प्रधान की पीट- पीट कर हत्या कर दी गयी. फिर उसे जिंदा ही आग के हवाले कर दिया गयी. घटना के समय मौजूद पुलिस से संजू की पत्नी अपने पति को बचाने की मिन्नतें करती रही, लेकिन पुलिस सिर्फ घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करती रही. इससे पहले परिवार के लोगों ने राज्यपाल से भी मुलाकात की और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें – नाबालिग">https://lagatar.in/order-to-keep-three-rapists-of-minor-girl-in-jail-till-her-last-breath/">नाबालिग

लड़की के तीन दुष्कर्मियों को अंतिम सांस तक जेल में रखने का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही