Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत प्रतिनिधियों को नया काम देगी सरकार, मांझी और संजय जायवाल ने किया स्‍वागत

Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार में पंचायती राज संस्‍थाओं का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होने जा रहा है. चुनाव कराने के मौके पर ही कोरोना की दूसरी लहर के कारण नए सत्र के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव नहीं हो सका. लिहाजा बिहार सरकार ने नई वैकल्पिक व्‍यवस्‍था बना दी है. इसमें खास बात है कि सरकार मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों को ही नई जिम्‍मेदारी देने जा रही है. इसके लिए बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई भी दी है. भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने भी इसके बारे में काफी कुछ कहा है. मांझी और मुकेश सहनी पहले से ही पंचायत जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल चुनाव प्रक्रिया संपन्‍न होने तक बढ़ाने की मांग कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/police-personnel-will-not-be-able-to-use-mobile-unnecessarily-on-duty-in-bihar-action-will-be-taken/80101/">बिहार

में ड्यूटी पर बेवजह मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे पुलिस जवान, होगी कार्रवाई

नई व्‍यवस्‍था में भी पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका

बिहार सरकार ने 15 जून के बाद पंचायतों में विकास व अन्‍य योजनाओं को गति देने के लिए एक परामर्शी समिति बनाने का लिर्णय लिया गया है. सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस परामर्शी समिति में पंचायत स्‍तर के प्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहेगी. उनके अलावा समिति में सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, विधानमंडल व संसद के निर्वाचित प्रतिनिधियों की ओर से मनोनीत लोग भी हो सकते हैं. पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी इसी तरफ इशारा किया है. उनकी पार्टी हम सरकार में शामिल है. इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि पंचायती राज व्यवस्था को लेकर सरकार ने परामर्शी समिति के गठन का सर्वश्रेष्ठ निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-1174-new-corona-patients-found-in-24-hour-3100-recovered-59-died/80045/">बिहार

: 24 घंटे में मिले कोरोना के 1174 नये मरीज, 3100 हुए स्वस्थ, 59 की मौत

सरकार ने पंचायतों के लिए लिया सर्वश्रेष्ठ निर्णय

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में परामर्शी समिति का गठन करने का निर्णय लेने के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया है. साथ ही कहा है कि यह समय पर लिया गया सही निर्णय है. जायसवाल ने लिखा कि ऐसी परिस्थिति में अगर हम पंचायतों को भंग कर सारी शक्तियां पंचायत सेवक, बीडीओ और ईओ को दे देते हैं, तो भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ सकती है. इसीलिए सरकार ने एक बैलेंस बनाने के लिए पंचायत के मुखिया, वार्ड पार्षद और ग्राम सेवक की समिति और जिला परिषद में परामर्शी समिति के निर्माण का निर्णय लिया है. जो उस पंचायत के सभी कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे.

इसे भी पढ़ें- आरा">https://lagatar.in/arrah-people-opened-fire-on-the-police-who-came-to-arrest-the-accused-5-jawans-including-2-women-police-personnel-injured/80097/">आरा

: आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, 2 महिला पुलिस कर्मी समेत 5 जवान घायल

बदलाव से विकास कार्यों पर नहीं पड़ेगा कोई असर

डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि नई व्‍यवस्‍था से जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारियों के सामूहिक निर्णय से सभी प्रकार के विकास कार्य होंगे. उन्होंने लिखा कि कोरोना और संभावित बाढ़ की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी आवश्यक था. और चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन भी जरूरी था. इसलिए परिस्थितियों को देखते हुए यह सर्वश्रेष्ठ निर्णय है.

इसे भी पढ़ें- पटना">https://lagatar.in/patna-approval-for-the-formation-of-web-media-policy-2021-in-bihar-decision-taken-in-the-cabinet-meeting/80032/">पटना

: बिहार में वेब मीडिया नीति-2021 के गठन को मिली मंजूरी, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही