Ranchi: नियोजन नीति के मुद्दे पर विधानसभा में शनिवार को खूब हंगामा हुआ. इसपर सरकार से जवाब देने की मांग को लेकर भाजपा और आजसू के विधायकों ने वेल में पहुंचकर हंगामा किया. इसके कारण स्पीकर को पहली पाली में दो बार सदन स्थगित करना पड़ा. इससे प्रश्नकाल बाधित हुआ. दूसरी पाली में इसी मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसके कारण बजट पर सामान्य चर्चा नहीं हो सकी. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम ने नियोजन नीति को लेकर अपनी ही सरकार को घेर दिया. उन्होंने कहा कि इसी सदन से नियोजन नीति पारित हुई थी और अब दो दिन पहले सरकार ने कैबिनेट से नई नियोजन नीति को मंजूरी दी है. जो विधेयक सदन से पारित हो गया उसे बिना वापस लिए फिर से कैबिनेट से पारित कराना नियमसंगत नहीं है. सरकार सदन का अवमानना कर रही है. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-holi-meeting-ceremony-of-indian-barber-society-congratulated-each-other-by-applying-gulal/">हजारीबाग
: भारतीय नाई समाज का होली मिलन समारोह, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई
: 25 लाख के इनामी नक्सली गौतम पासवान दस्ते का कमांडर रामाशीष यादव गिरफ्तार
: भारतीय नाई समाज का होली मिलन समारोह, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई
बैकडोर से क्यों लाई गई नियोजन नीति: नीलकंठ
इसके बाद भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भी सरकार पर सदन की अवमानना करने का आरोप लगाया. कहा कि इसी सदन से 1932 वाली नियोजन नीति सर्वसम्मति से पारित हुई थी. अभी जो नियोजन नीति कैबिनेट से पारित की गई है वह 2016 वाली नीति है. मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि 1932 पर सरकार क्यों बैकफुट पर आई है. यह झारखंड के लोगों के साथ धोखा है. नियोजन नीति पर हाई कोर्ट ने क्या निर्णय दिया है यह सरकार को सदन में बताना चाहिए. सरकार ने बैक डोर से नई नियोजन नीति को मंजूरी दी है. यह सदन की अवमानना है. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/chatra-naxalite-gautam-paswan-squad-commander-ramashish-yadav-arrested-with-prize-of-25-lakhs/">चतरा: 25 लाख के इनामी नक्सली गौतम पासवान दस्ते का कमांडर रामाशीष यादव गिरफ्तार
Leave a Comment