Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार की नाकामियों और नकारात्मक सोच ने राज्य को पीछे धकेला : सुदेश महतो

Advertisement
Advertisement
  • अपराधियों के हौसेले बुलंद, ट्रांसफर पोस्टिंग में सरकार व्यस्त
  • चंदनकियारी में आजसू का मिलन समारोह
Ranchi/Bokaro : सरकार की नाकामियां और नकारात्मक सोच ने राज्य को पीछे धकेला है. विकास से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. इस अराजक माहौल से राज्य को बाहर निकालने के लिए हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है. उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चंदनकियारी विधानसभा अंतर्गत खेदाडीह घाघरी स्कूल मोड़ में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मिलन समारोह में बोलते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कभी भी जनता के हित में नहीं सोचा. इनका ध्यान सिर्फ लूट-खसोट पर है. सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग की अलग ही इंडस्ट्री खोल रखी है. सरकारी कार्यालयों में अफसरशाही और बाबूगिरी हावी है. बिना पैसे दिये किसी गरीब या साधारण आदमी का काम नहीं होता. राज्य में अपराध बेकाबू है. राज्य में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है. समारोह को केंद्रीय महासचिव उमाकांत रजक, देवशरण भगत आदि ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : DSP">https://lagatar.in/dsp-sajid-zafar-raised-questions-on-posting-wrote-on-facebook-i-have-decided-to-resign-from-the-job/">DSP

साजिद जफर ने पोस्टिंग पर उठाया सवाल, फेसबुक पर लिखा – मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही