Search

 
 
 

नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को सीआरपीएफ कैंप में राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

 
Ranchi : चतरा जिले के प्रतापपुर एवं कुंदा थाने की सीमा पर बीते 18 सितंबर को पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ 190वीं बटालियन के जवान चितरंजन कुमार को गोली लगी थी. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया. सीआरपीएफ कैंप में शहीद जवान का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक ही गाड़ी में बैठकर सीआरपीएफ कैंप पहुंचे. कैंप पहुंचकर राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार को श्रद्धांजलि दी. ( रांची की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें )
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-2-out-of-5-vehicles-of-the-fire-department-are-damaged-instead-of-18-personnel-only-7-are-working-how-will-the-fire-be-extinguished/">बोकारो

: अग्निशमन विभाग की 5 गाड़ियों में से 2 खराब, 18 कर्मियों की जगह 7 ही कर रहे काम, कैसे बुझेगी आग ?

चितरंजन कुमार के पैर व कमर में लगी थी गोली

घायल सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया था. उनके पैर और कमर में गोली लगी थी. सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान को लेकर छापेमारी के लिए निकले हुए थे. इसी क्रम में प्रतापपुर-कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिद-बलही जंगल में उनका सामना माओवादियों से हो गया. माओवादी रीजनल कमेटी सदस्य अरविंद भुइयां व सब जोनल मनोहर गंझू दस्ते के साथ सुरक्षा बलों का सामना हुआ था. माओवादी की संख्या बीस से पचीस के बीच बताई जा रही थी. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी थी. जिसे उसके साथ ही लेकर भागने में सफल रहे थे.
इसे भी पढ़ें - पंचतत्व">https://lagatar.in/comedian-raju-srivastava-merged-in-panchtatva-son-ayushmann-gave-fire/">पंचतत्व

में विलीन हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, बेटे आयुष्मान ने दी मुखाग्नि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही