Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रथ यात्रा में राज्यपाल व CM होंगे मुख्य अतिथि, मंदिर परिसर में लगेगा मेला

रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आगामी 27 जून को भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल मेला भी लगेगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बीते दो महीनों से कारीगर रथ को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आगामी 27 जून को भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल मेला भी लगेगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बीते दो महीनों से कारीगर रथ को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.

 

 

 

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश होंगे मुख्य अतिथि

 

मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ सहदेव ने जानकारी दी कि इस वर्ष की रथ यात्रा में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. आयोजन समिति का उद्देश्य इसे जनसहभागिता से सम्पन्न कराना है.

 

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान होंगे रथ पर

 

रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. रथ को आकर्षक गोलाकार आकार में तैयार किया गया है और इसे रंग-बिरंगे रंगों से सजाने की तैयारी की जा रही है. यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और विरासत का भी प्रतीक है.

 

पारंपरिक शिल्प और आदिवासी संस्कृति की झलक

रथ का निर्माण सखुआ की लकड़ी से पारंपरिक तकनीकों द्वारा किया गया है. इसमें आदिवासी कारीगरों की निपुणता और कलात्मकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. रथ निर्माण से जुड़े कारीगर महावीर लोहरा ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी और सदान समुदाय की एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है. हर वर्ग और समुदाय के लोग इसमें भाग लेते हैं. रथ को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रोशनियों और धार्मिक प्रतीकों से सजाया जाएगा. पारंपरिक सजावटी वस्तुओं का विशेष रूप से प्रयोग किया जा रहा है.

 

कड़ी सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी

रथ यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है. वहीं, जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद  करने में जुटा हुआ है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के इस भव्य उत्सव का आनंद उठा सकें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही