Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 8 जून को दो दिवसीय पलामू दौरे पर, तैयारियां पूरी

Palamu :  झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 8 जून को 2 दिवसीय दौरे पर पलामू आ रहे हैं. राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. पलामू आईजी राजकुमार लाकड़ा ने बताया है कि आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जगह-जगह पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गयी है. उन्होंने बताया कि तीनों जिलों में पांच कंपनियों की पुलिस की तैनाती की गयी है. (पढ़ें, महाराष्ट्र">https://lagatar.in/hindutva-organizations-called-bandh-in-maharashtras-kolhapur-police-lathicharged-in-view-of-tension/">महाराष्ट्र

के कोल्हापुर में हिंदुत्ववादी संगठनों ने बुलाया बंद, पुलिस ने तनाव को देखते हुए किया लाठीचार्ज)

अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया

इससे पहले राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर डीसी ए. दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा, डीडीसी रवि आनंद, एसडीएम राजेश साह, एनडीसी शैलेश कुमार, डीएसपी सुरजीत कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-furious-mob-sets-ambulance-on-fire-three-people-including-mother-and-son-killed/">मणिपुर

: उग्र भीड़ ने एंबुलेंस में लगायी आग, मां-बेटे सहित तीन लोग जिंदा जले

8 जून को ग्रामीणों के साथ और 9‌ जून को आदिम जनजाति परिवारों के साथ करेंगे बातचीत

बता दें कि राज्यपाल 8 जून को शाम 4 बजे सदर प्रखंड के लहलहे पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बातचीत करेंगे. राज्यपाल धनबाद रेल हादसे में पीड़ित परिवारों के बीच सहायता राशि का वितरण करेंगे. वहीं डालटनगंज परिसदन में रात्रि विश्राम के बाद 9‌ जून को रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह पंचायत में आदिम जनजाति परिवारों के साथ मिलकर वार्ता करेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ देंगे. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/in-case-murder-two-policemen-station-in-charge-si-suspended-on-orders-police-headquarters/">दो

पुलिसकर्मी के हत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर थाना प्रभारी और SI सस्पेंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही