Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के खेलगांव में राज्यपाल ने किया ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन

Ranchi: रांची के खेलगांव में आज (सोमवार) से ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ हो गया. बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम जेएसएसपीएस खेलगांव में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2024-25 का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे. इस पुलिस मीट में 15 फरवरी तक देश के कई राज्यों की पुलिस टीम के अलावा पैरामिलिट्री और सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज अनुसंधान, राइफल-रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता, पुलिस वीडियोग्राफी और बैंड प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे. इसे भी पढ़ें -EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-filed-a-petition-in-the-court-and-said-pooja-singhal-should-not-be-given-any-department-the-case-can-be-affected/">EXCLUSIVE:

ED ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा – पूजा सिंघल को न दिया जाए कोई विभाग, केस कर सकती हैं प्रभावित

प्रतियोगिता के लिए 45 निर्णायक मंडली बनायी गयी है

प्रतियोगिता में पुलिस और अर्ध सैनिक संगठन के कुल 1228 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. इनमें 1160 पुरुष व 68 महिला प्रतिभागी हैं. ड्यूटी मीट में डॉग स्क्वायड की 21 टीमें भी हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 128 श्वान हैं. प्रतियोगिता के लिए 45 निर्णायक मंडली बनायी गयी है.

इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे ये प्रतिभागी

राइफल रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता, बैंड प्रतियोगिता, साइंटिफिक एंड ट्रू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटोग्राफी, कंप्यूटर अवेयरनेस, पुलिस वीडियोग्राफी, एंटी कंपोनेंट चेक जिसमें श्वान दस्ता भी शामिल रहेगा. विधि विज्ञान परीक्षा, लिखित मेडिको लीगल मौखिक परीक्षा, पुलिस फोटोग्राफी परीक्षा, पुलिस वीडियोग्राफी परीक्षा, क्राइम इन्वेस्टिगेशन लॉ रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट, लिफ्टिंग पैकिंग पुलिस पोर्ट्रेट, ऑब्जर्वेशन, कंप्यूटर साक्षरता, श्वान प्रशिक्षण व एंटी सबोटेज चेक. इसे भी पढ़ें - काला">https://lagatar.in/black-potato-new-hope-of-jharkhand-these-potatoes-grown-in-the-kitchen-garden-of-raj-bhavan/">काला

आलू: झारखंड की नई उम्मीद, राजभवन के किचन गार्डेन में उगाये गये ये आलू

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही