Ranchi News: लोकभवन में बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत) बर्नार्ड लिंच ने मुलाकात की. दोनों के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों और झारखंड में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई.
बैठक में शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर बातचीत हुई. राज्यपाल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की तकनीकी जानकारी और झारखंड के युवाओं की क्षमता से राज्य में कौशल विकास को बढ़ावा मिल सकता है. उन्होंने शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई.
इसे भी पढ़ें -
राज्यपाल ने झारखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक खूबसूरती की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में पहाड़, झरने, झील, जलाशय और घने जंगल हैं. इसके अलावा झारखंड की जनजातीय संस्कृति और परंपराएं भी इसकी खास पहचान हैं.
उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं. ऑस्ट्रेलिया के साथ पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ने से राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर मिल सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

