Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के प्रयास की राज्यपाल ने की तारीफ, बोले- नशामुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

Ranchi : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा हरमू रोड चौधरी बगान में रविवार को "नशा मुक्ति अभियान" के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान की सफलता अकेले सिर्फ एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए समाज के सभी सदस्यों को सामूहिक प्रयास व सहयोग करने की आवश्यकता है. नशाखोरी आधुनिक समाज की सबसे ज्वलंत समस्याओं में से एक है. कई मायनों में यह लाइलाज बीमारियों से भी अधिक खतरनाक है. नशीली दवाओं के सेवन से उनका जीवन तो बर्बाद होता ही है, उनके परिवार को भी बहुत पीड़ा का सामना करना पड़ता है.

मादक पदार्थों का सेवन गंभीर मुद्दा

राज्यपाल ने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन एक गंभीर मुद्दा है. जिसने हमारे समाज को बहुत लंबे समय तक त्रस्त रखा है. इससे अनगिनत लोगों की जानें गई है, व्यक्तियों, परिवारों और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने "नशा मुक्ति अभियान" के आयोजन लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन व इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भी 5 सूत्री कार्यक्रम के तहत, जिसमें नशीले पदार्थों का उन्मूलन शामिल था, 93 दिनों तक लगातार 19000 किलोमीटर की ``रथ यात्रा`` निकाली गई थी. राज्यपाल ने कहा कि विडंबना है कि कुछ लोग जानकारी के अभाव में नशीली दवाओं के दुरुपयोग में संलिप्त हो जाते हैं. स्वार्थी लोगों द्वारा अपने गलत उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मासूमों को नशीली दवा दी जाती है, ऐसे कई उदाहरण भी सामने आए हैं. हम सामूहिक रूप से प्रयास कर एक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और नशामुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/railway-ministers-big-statement-cbi-will-investigate-balasore-train-accident/">रेल

मंत्री का बड़ा बयान, CBI करेगी बालासोर ट्रेन हादसे की जांच
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि शराब एक ऐसी वस्तु है, जो सभी बुराईयों की जड़ है. हमें समाज से इस बुराई को समाप्त करने की आवश्यकता है. इसके लिए जागरुकता बहुत जरूरी है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि नशा हमारे समाज के युवाओं को दिशाहीन कर रहा है. इन युवाओं को सुधारने की दिशा में हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-04-at-6.47.59-PM-300x169.jpeg"

alt="" width="353" height="199" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-04-at-6.47.59-PM-1-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" />

इंसान मुख से आग निगल रहा है और बुराईयों का धुआं उगल रहा : ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन

ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि हम आत्माएं परमपिता परमात्मा की संतान हैं, जो अति सूक्ष्म, पवित्र, चैतन्य दैवी शक्ति हैं, जो इस शरीर रूपी मंदिर में निवास करता है. इंसान मुख से आग निगल रहा है और बुराईयों का धुआं उगल रहा है. उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा ने हमें मनुष्य का जीवन प्रदान किया है. नशा के कारण लोग इसे बर्बाद करने में लगे हैं. ईश्वर ने हमें इतना बेहतरीन शरीर दिया है, उसे सहेजकर रखना है. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ किया गया. बाल कलाकारों के द्वारा स्वागत नृत्य एवं थीम पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया. बता दें कि ब्रह्मा कुमारी केन्द्र, चौधरी बगान, हरमू रोड में शाम 4:30 से 6:30 बजे तथा सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक निःशुल्क राजयोग का अभ्यास कराया जाता है. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/the-bridge-being-built-in-bhagalpur-at-a-cost-of-1717-crores-collapsed/">भागलपुर

में 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल भरभराकर गिरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही